फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में निकाली गई भगवान कृष्ण की झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। कोविड के चलते लगातार दूसरे वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार ज्यादा धूमधाम से नहीं मनाया गया। इस दौरान केवल पुरानी परंपरा को निभाते हुए एकमात्र झांकी निकाली गई। इसका आयोजन श्रीन सनातन धर्म सभा, श्री दूर्गा नाटक मंडली और स्थानीय सामाजिक संस्थाओं की ओर से किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला मंडिया से कृष्ण की झांकी निकाली गई। झांकी देवी द्वारा मंदिर, श्रीराधाकृष्ण मंदिर, राम मंदिर से होती हुई चौक चबूतरा पहुंची, जहां पर लोगों ने झांकी का भव्य स्वागत किया। झांकी मुख्य बाजार से होती हुई बस अड्डे और नई बस्ती में स्थित भगवान शिव के मंदिर पहुंची। जहां पर पुरानी रीत के मुताबिक स्वागत किया गया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने झांकी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सनातन सभा के प्रधान नंद शर्मा ने बताया कि कोविड एसओपी के तहत सुबह प्रभात फेरी निकाली गई थी। इस के साथ ही हवन भी किया गया, जिसमें आहुतियां डाल करे कोरोना महामारी से छुटकारा दिलाने की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें