फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu-Kashmir: शाह और सिन्हा ने मंच से हटवाई बुलेट प्रूफ ग्लास शील्ड, गृह मंत्री- अपने दिल से सभी लोग डर निकाल दीजिए

Mon, 25 Oct 2021 04:38 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अमित शाह ने कश्मीर में जनसभा को संबोधित करते हुए बुलेट प्रूफ ग्लास शील्ड हटवा दी। उन्होंने लोगों से कहा कि वह अपने दिल से हर तरह का डर निकाल दें।
विज्ञापन
श्रीनगर में जनसभा में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर दौरे के तीसरे और आखिरी दिन श्रीनगर में सोमवार को एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने श्रीनगर में कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने जनसभा के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए लगाई गई बुलेट प्रूफ ग्लास शील्ड हटवा दी और कहा कि आप लोगों से खुलकर बात करना चाहता हूं। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने भाजपा के समर्थन में नारेबाजी की।जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी इस मौके पर जनसभा को संबोधित करने से पहले श्रीनगर में मंच से बुलेट प्रूफ ग्लास शील्ड हटवा दी।

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि मैं आज विकास की बात बाद में कर लूंगा मगर यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि अपने दिल से सभी लोग डर निकाल दीजिए। कश्मीर की शांति और विकास की यात्रा को अब कोई बाधित नहीं कर सकता। गृह मंत्री ने कहा कि मैं आज कश्मीर के युवाओं से पूछने आया हूं कि उन्होंने आपका क्या भला किया जिन्होंने आपके हाथों में पत्थर थमा दिए थे?



गृह मंत्री ने कहा 70 साल के शासन में घाटी में 40000 हजार लोग मारे गए है पर विपक्ष ने आज तक आतंकवाद की निंदा नहीं की है। अब शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को दंडित किया जाएगा। कुछ लोग कश्मीर के विकास में खलल डालना चाहते हैं। वह लोग कभी कामयाब नहीं होंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राजनीतिक दलों ने कहा:  शोपियां में क्रॉस फायरिंग में मारे गए युवक की मौत की हो जांच
विज्ञापन


पाकिस्तानी की बात करते वाले चाहते हैं कि यहां के युवा बेरोजगार रहें और वह पत्थर उठाएं। इससे उनकी राजनीति चलती रहेगी। जिन्होंने आपके हाथ में पत्थर और हथियार पकड़वाए उसने पूछिए कि यहां का विकास क्यों नहीं हुआ। वह लोग आपसे सिर्फ पाकिस्तान की बात करते हैं। आज कश्मीर के हर घर में जल और बिजली पहुंच रही है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें