फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terrorist Attack: घात लगाए आतंकियों ने वायुसेना के वाहनों पर बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, एक जवान बलिदान; चार घायल

Sun, 05 May 2024 04:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ

सार

हमले के बाद भारतीय सेना की अतिरिक्त टुकड़ियां पुंछ में जर्रा वाली गली पहुंच गई हैं। 
विज्ञापन
वायुसेना के वाहन पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में शनिवार शाम लगभग सवा छह बजे घात लगाकर एयरफोर्स के काफिले पर आतंकियों की ओर से किए गए हमले में एक जवान बलिदान हो गए। चार अन्य घायल हैं। काफिले में शामिल दो वाहनों में से एक को आतंकियों ने निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। एयरफोर्स के प्रवक्ता ने एक्स पर कहा कि आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एयरफोर्स के पांच जवान घायल हुए। इन्हें नजदीक के अस्पताल में भेजा गया। इलाज के दौरान एक जवान ने दम तोड़ दिया। स्थानीय सैन्य इकाइयों की ओर से इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

 

घात लगाए आतंकियों ने सैन्य वाहनों पर शशिधार के पास हमला किया। एयरफोर्स के दो वाहन सुरनकोट इलाके के सनई टॉप लौट रहे थे। यहां पहले से घात लगाए बैठे आतंकियों ने वाहनों के पहुंचते ही एक वाहन को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। वाहन के शीशे पर 14 से 15 गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं। एयरफोर्स के प्रवक्ता ने एक्स पर कहा कि आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एयरफोर्स के पांच जवान घायल हुए। इन्हें नजदीक के अस्पताल में भेजा गया। इलाज के दौरान एक जवान ने दम तोड़ दिया। स्थानीय सैन्य इकाइयों की ओर से इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हमले के बाद भारतीय सेना की अतिरिक्त टुकड़ियां पुंछ में जर्रा वाली गली पहुंच गई हैं। 

दिसंबर से पुंछ में तीसरा हमला, 5 जवान बलिदान, कई घायल

ज्ञात हो कि इससे पहले आतंकियों ने 12 जनवरी को कृष्णा घाटी इलाके में सैन्य वाहनों को निशाना बनाया था, जिसमें चार जवान बलिदान हो गए थे। इससे पहले 22 दिसंबर 2023 को डेरा की गली इलाके में सैन्य वाहनों पर हमला किया गया था। अब यह तीसरा हमला है। इन तीनों हमलों में पांच जवान बलिदान हो गए, जबकि कई जवान घायल हुए हैं।

पुंछ में तीनों हमलों की मॉडस ऑपरेंडी एक
पुंछ में दिसंबर से हुए तीनों हमलों की मॉडस ऑपरेंडी एक है। पहले से घात लगाए आतंकियों की ओर से शाम के वक्त सैन्य वाहनों पर हमले किए जा रहे हैं। यह हमले जंगल वाले इलाकों में हो रहा है। इसके बाद आतंकी भागकर जंगलों में छिप जा रहे हैं। अंधेरे का लाभ उठाकर आतंकी जंगल में दूर तक निकल जा रहे हैं।

30 महीने...छठी वारदात, 22 जवान बलिदान
पुंछ में पिछले 30 महीनों में आतंकियों की ओर से हमले की यह छठी घटना है। 2021 से शुरु हुई घटनाओं में अब तक 22 जवान बलिदान हो गए हैं। इन घटनाओं में कई जवान घायल भी हुए हैं।

- 11 अक्तूबर 2021: चमरेड इलाके में घात लगाकर जवानों पर हमला, जेसीओ समेत पांच बलिदान
-20 अक्तूबर 2021: भाटादूड़िया में सर्च ऑपरेशन के दौरान हमले में छह जवान बलिदान। डेढ़ माह तक जम्मू-पुंछ हाईवे को बंद कर चलाया गया तलाशी अभियान
-20 अप्रैल 2023: भाटादूड़िया इलाके में सैन्य वाहन को घेरकर पहले ग्रेनेड से हमला, फिर गोलाबारी, पांच जवान बलिदान
- 21 दिसंबर 2023: डेरा की गली सावनी इलाके में घात लगाकर सैन्य वाहनों में किए गए हमले में पांच जवान बलिदान, दो घायल
- 12 जनवरी 2024: कृष्णाघाटी के दराती में सैन्य वाहनों पर फायरिंग, नुकसान नहीं
- 04 मई 2024: पुंछ के सुरनकोट इलाके में सैन्य वाहनों पर हमला, पांच जवान घायल

राहुल गांधी ने जताया शोक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आतंकी हमले को शर्मनाक बताते हुए जवान के बलिदान के प्रति शोक व्यक्त किया है। 

 

हिमंत ने कहा कायराना हरकत
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा कि मैं पुंछ में भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकवादियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं, जिसके परिणामस्वरूप वायु सेना के चार साहसी जवान घायल हो गए। उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस नृशंस कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी।

विज्ञापन

खरगे ने की निंदा
कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादी हमले में भारतीय वायु सेना के कर्मी की मौत पर शोक व्यक्त किया है। एक्स पर एक पोस्ट में खरगे ने लिखा कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय वायुसेना के वाहन पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले से बहुत दुखी हूं। हम दृढ़ता से और स्पष्ट रूप से इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले की निंदा करते हैं और आतंकवाद के खिलाफ देश के साथ मिलकर खड़े हैं। सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर वायु योद्धा के परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। हम आशा करते हैं कि घायल वायु योद्धा जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत अपने सैनिकों के लिए एकजुट है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें