फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिंदुओं में डर पैदा करने की कोशिश': फारूक अब्दुल्ला का पीएम मोदी पर हमला, आतंकवाद पर कही बड़ी बात

Sat, 04 May 2024 07:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

नेशनल कान्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर में एक भाषण के दौरान कहा कि नरेंद्र मोदी हिंदुओं में डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। क्या हम इतने दबे-कुचले हैं कि हम अपनी मां-बहनों से मंगलसूत्र छीन लेंगे?
विज्ञापन
नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान नेशनल कान्फ्रेंस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी हिंदुओं में डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि जब वे 2014 में आए थे, तब वे रसोई गैस की कीमत का मुद्दा उठाते थे। उस समय इसकी कीमत 400 रुपये थी।

विज्ञापन


लेकिन आज महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा गायब है। दस साल बीत गए और अब आप देखिए कि गैस सिलेंडर की कीमत क्या है। यह अब 1100 रुपये है। डीजल के दाम बढ़ गए हैं। खाना पकाने के तेल के दाम बढ़ गए हैं, सब्जियां, मटन आदि सब महंगा हो गया है। 



आतंकवाद पर कही बड़ी बात
आगे कहा कि उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाए जो बिजली न होने पर भी चलते हैं। हिंदुओं में डर पैदा करने के लिए वे उन्हें कह रहे हैं कि आपके मंगलसूत्र छीन लिए जाएंगे और मुसलमानों को पैसे देने के लिए बेच दिए जाएंगे। क्या हम इतने दबे-कुचले हैं कि हम अपनी मां-बहनों से मंगलसूत्र छीन लेंगे? फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि मैं अपने खून से लिखकर देता हूं कि जब तक पाकिस्तान से बातचीत नहीं होगी, आतंकवाद खत्म नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें