फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के 75 सालों का बखान करेगा अमृत महोत्सव, 75 हफ्तों तक चलेगा आयोजन

Wed, 03 Mar 2021 02:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter - @BJP4India
विज्ञापन

आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव आयोजित किया जाएगा। 12 मार्च से 5 अप्रैल 2021 तक इसका आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त 2022 से पहले केंद्र सरकार 75 हफ्तों तक इसका आयोजन करेगी और इसको 2023 तक बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


इसे लेकर केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने देश के सभी केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों के मुख्य सचिव के साथ बैठक की। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमन्यम और गृह सचिव शालीन काबरा ने भी इसमें हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें- फिर करवट बदलेगा मौसम, कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश के आसार, देखिए 'जन्नत' के अद्भुत नजारे    
विज्ञापन


केंद्रीय सचिव ने अधिकारियों से कहा कि वह विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने का प्लान तैयार करें। लोगों के साथ मिलकर देश की कला संस्कृति, इतिहास, तकनीकी आदि को लेकर अभियान चलाएं। 12 मार्च को प्रधानमंत्री इसको लांच करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कांग्रेस में भूचालः आजाद के खिलाफ जम्मू में ऐसा पहली बार हुआ, शर्मा ने कही ये बात

देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे लेकर कार्यक्रम होंगे। 75 साल पूरे होने तक 75 हफ्तों के लिए लगातार हर हफ्ते एक भव्य आयोजन होगा। देश के 75 ऐतिहासिक स्थानों पर इसका आयोजन किया जाएगा।   

यह भी पढ़ें- यहां लोग बोले- वही वैक्सीन लगाओ जो प्रधानमंत्री ने लगवाई है, जानिए फिर क्या हुआ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें