फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांइस, कामर्स और आर्ट्स संकाय की मेरिट सूची में सरकारी स्कूलों के छात्रों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर घोषित 12वीं कक्षा के परिणामों में सरकारी स्कूलों के छात्रों का दबदबा रहा। साइंस, कामर्स और आर्ट्स संकाय में मेरिट बनाने वाले 36 छात्रों में से 31 सरकारी स्कूलों के हैं। बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में 15056 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 10672 छात्र सफल रहे। सिर्फ 141 छात्र फेल हुए हैं। इस बार सरकारी स्कूलों का परिणाम पिछले बार की तुलना में काफी अच्छा रहा है।
विज्ञापन

मेरिट सूची में सांइस संकाय में कुल 14 छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में है, जिनमें से दस छात्र सरकारी स्कूलों के हैं। वहीं कॉमर्स संकाय में कुल 11 छात्र मेरिट में हैं, ये सभी सरकारी स्कूलों के हैं। आर्ट्स संकाय में कुल 11 छात्रों ने मेरिट में जगह बनाई, इनमें 10 छात्र सरकारी स्कूलों के हैं। बोर्ड की परीक्षा में 75 प्रतिशत छात्रों ने यानी 1985 को डिस्टिंक्शन मिली है, जबकि 60 प्रतिशत छात्रों ने यानी 5431 को फर्स्ट डिवीजन, 48 प्रतिशत छात्रों ने यानी 2987 को सेकेंड डिवीजन, 36 प्रतिशत यानी 269 को थर्ड डिवीजन मिली है। वहीं 4234 रिअपीयर और 141 फेल हुए हैं।
--
कोविड के कारण पढ़ाई काफी प्रभावित रही थी। मोबाइल नहीं होने से आनलाइन पढ़ाई का कोई साधन नहीं था। डीडी कश्मीर और रोडियो में कक्षाएं लगती थीं, जहां से थोड़ी मदद मिली थी। ज्यादातर पढ़ाई खुद ही की है, पेपर अच्छे हुए थे, लेकिन सोचा नहीं था कि प्रथम श्रेणी में सफलता मिलेगी। काफी अलग सा अनुभव रहा है। पूरा वर्ष स्कूलों से दूर रहे हैं, सिलेब्स में कमी होने से कुछ हद तक लाभ मिला है।
विज्ञापन

शिल्पा देवी, छात्रा
--
परीक्षा की तैयारी काफी प्रभावित रही थी। ऑनलाइन पढ़ाई थी, लेकिन उसके सहारे बोर्ड की परीक्षा पास करना संभव नहीं था। इसलिए खुद ही नियमित पढ़ाई की। परीक्षा का समय नजदीक आते ही पूरा फोकस पढ़ाई पर रखा, जिससे यह सफलता मिली है। 73 प्रतिशत अंक मिले हैं, जो उम्मीद के अनुरूप ही है।
विज्ञापन

अंकित कुमार, छात्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें