फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर रौन दोमेल इलाके में रविवार दोपहर को ट्रेन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। उसकी पहचान आशा देवी (38) पुत्री त्रिलोक चंद निवासी रौंद के रूप में हुई है। पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे कटड़ा से दिल्ली जा रही सुपर एक्सप्रेस ट्रेन जब रौन दोमेल इलाके में पहुंची तब उसकी चपेट में आकर आशा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें