फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। खेल दिवस के अवसर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही युवाओं और बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित किया गया। उन्हें बताया कि खेल के जरिए शारीरिक व मानसिक रूप में मजबूत बन सकते हैं। इसलिए खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
विज्ञापन

सरकारी ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर में प्रिंसिपल सुनील शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इसकी शुरूआत मेजर ध्यानचंद श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद छात्रों में रस्साकशी सहित कई खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिनमें युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रिंसिपल ने कहा कि इस दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए। मेजर ध्यानचंद को पूरा देश हॉकी का जादूगर कहते थे। उनके खेल से प्रभावित होकर जर्मनी ने उनको अपने देश की नागरिकता देने का न्योता दिया था। लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया। उन्होंने युवाओं को इससे प्रेरित होकर खेलों में हिस्सा लेने को कहा। सुभाष स्टेडियम में हाकी एसोसिएशन की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन कर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें