चिनैनी मेन चौक पर लगा जाम:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। कस्बे में जाम आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। आपात स्थिति में हालत इतनी खराब होती है कि कभी-कभी लोग आपस में भिड़ भी जाते हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन इस समस्या का शीघ्र हल निकाले
यात्री श्याम लाल, राकेश, दीपक कुमार, आदि ने बताया कि चिनैनी के मुख्य चौक पर अक्सर जाम की समस्या पैदा होती है। जिसका हल अभी तक नहीं निकाला जा सका है। आपात स्थिति में यदि किसी को आना जाना हो तो कई मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं। ऐसे में प्रशासन को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई हल निकालना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुख्य चौक से विभिन्न मार्गों पर यात्री वाहनों की भी आवाजाही होती है। जाम के कारण उनके फेरे भी रद्द हो जाते हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान होता है। जाम के चलते कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती है। मरीज पीड़ा से कराहते रहते हैं। प्रशासन को कुछ स्थानों पर नो पार्किंग जोन घोषित करना चाहिए, ताकि जाम न लगे।