फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में कार-बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। कटड़ा-उधमपुर मार्ग पर चंबा क्षेत्र में कार और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए हैं। आसपास के लोगों ने उन्हें कटड़ा अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान कृष्ण (45) पुत्र नेकराम, नीना (40) पत्नी कृष्ण और दानिश (13) पुत्र कृष्ण निवासी चिनैनी (उधमपुर) के रूप में हुई है। वह मौजूदा समय में सेरली, कटड़ा में रहते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कटड़ा से उधमपुर जा रही कार (जेके14बी-7954) की चंबा क्षेत्र में बाइक (जेके14जी-9045) के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार किशोर सहित दंपती घायल हो गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कटड़ा हस्पताल पहुंचाया है। वहीं, मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें