फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकर नगर में घर से 20 हजार की नकदी, गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 17 स्थित शंकर नगर इलाके के एक घर से चोरों ने 20 हजार की नकदी और छह तोले सोने के गहने चोरी कर लिए। परिवार को इसकी जानकारी तब हुई, जब घर लौटे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

गढ़ी के रहने वाले अरुण शर्मा ने बताया कि वह उधमपुर में किराये के मकान में रहते हैं। उनकी पत्नी शिक्षिका हैं, जबकि वह शहर में कारोबार चलाते हैं। मंगलवार को परिवार किसी रिश्तेदार के घर गया था। बुधवार को जब वह लौटे तो गेट अंदर से बंद था, लेकिन दरवाजे के ताले टूटे थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा था।
अलमारी को भी तोड़ा गया था। चोर बच्चे के गुल्लक में रखे 20 हजार की नकदी के अलावा पत्नी के गहने भी समेट ले गए। चोर अपनी चप्पल को घर में छोड़ जूते भी ले गए थे। दरवाजे पर पड़ी लोहे की रॉड से लगता है कि चोरों ने उसी से दरवाजे का ताला तोड़ा होगा। घर के हर कमरे को खंगाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें