कटड़ा। धर्मनगरी के श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन पर नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जम्मू शाखा की ओर से संगठन को मजबूती देने के लिए कटड़ा में शाखा परिषद की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष एसबी दास ने की। इस दौरान यूथ कमेटी का गठन किया गया। प्रहलाद कुमार को प्रसिडेंट, हरप्रीत सिंह को सचिव व अमिताभ बच्चन को संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही 18 सदस्यों को टीम में शामिल किया गया।
बैठक में शाखा मंत्री शैंबर सिंह ने कहा कि संगठन को युवाओं की जरूरत है। बिना युवाओं के संघर्ष को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। रेलवे में 70 प्रतिशत से भी अधिक युवाओं की भागीदारी है। लेकिन आज उनके अधिकारों छीना जा रहा है। उन्होंने युवाओं से संगठन से जुड़कर उसे मजबूत करने का आह्वान किया है। इस मौके पर सहायक मंडल सचिव हरपाल सिंह, शाखा के पदाधिकारी रामपाल, सतिंदर सिंह, मुकुंद शर्मा, बृजमोहन, विजय कुमार, अमित केरनी, रवि कुमार, सोमनाथ, मंडल युवा संयोजक प्रकाश चंद्र, रंजीत पासवान, अक्षय भट, अविनाश कुमार आदि रेलवे कर्मी मौजूद रहे।