फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्ड नंबर 20 में पार्षद जगदीश कुमार ने बांटे डस्टबिन

विज्ञापन
उधमपुर में वार्ड नंबर 21 में लोगों में डस्टबिन बांटते पार्षद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। वार्ड 20 में पार्षद जगदीश कुमार ने नगर परिषद की ‘डोर टू डोर कचरा संग्रहण योजना’ के तहत लोगों को कूडे़दान बांटे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर परिषद ने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए डोर टू डोर कचरा संग्रहण योजना शुरू की गई है। इसके तहत नगर परिषद के कर्मचारी रोजना लोगों के घरों से कचरे को एकत्रित कर वाहन में डाल कर ले जाते हैं। लेकिन, इसके लिए वार्डवासी कूड़ेदान न होने को लेकर परेशान थे। जिसको देखते हुए वार्ड में घर-घर जाकर लोगों को दो-दो कूड़ेदान दिए गए हैं।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि घरों से निकलने वाले कूडे़ को डस्टबिन में जमा करें। गलियों तथा नालियों में बिल्कुल न फेंके। इससे आसपास का वातावरण दूषित होगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की कमी है, इसलिए वार्डवासी वार्ड को साफ-सुथरा रखने के लिए नप का साथ दें और आसपास गंदगी डालने की बजाय इसे कूड़ेदान में डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें