उधमपुर के मिनी स्टेडियम में हैंडबाल के ट्रायल में हिस्सा लेते खिलाड़ी
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। युवा सेवाएं और खेल विभाग ने नगर के मिनी स्टेडियम और सुभाष स्टेडियम में ब्वॉयज और गर्ल्स के अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग में हैंडबॉल, फुटबॉल और बैडमिंटन के ट्रायल आयोजित किए गए।
इसके तहत बैडमिंटन में जिल् के विभिन्न चार जोनों के लगभग 30 लड़के और लड़कियों ने ट्रायल में भाग लिया। हैंडबॉल में जिले के चार जोनों के लगभग 90 लड़कों ने ट्रायल में भाग लिया। जबकि फुटबॉल में विभिन्न चार जोन के लगभग 60 लड़कों ने भाग लिया। संबंधित अधिकारियों ने कहा कि इन ट्रायल में जिले से चयनित बालक एवं बालिकाएं आगामी राज्य स्तरीय अंतर जिला प्रतियोगिता में विभिन्न आयोजनों में भाग लेंगे।
वहीं, हैंडबॉल ट्रायल करुण मगोत्रा (हैंडबॉल कोच), ऋषि कुमार, सौरभ पंडित और विपिन फोत्रा ने आयोजित किए। बैडमिंटन में जतिन सेठी, संजीव वर्मा, निशा कुमारी, संजीव कुमार, कंचन बाला, सुनील कुमार और मीनू ने ट्रायल लिए। वहीं, फुटबॉल ट्रायल रमन कुमार, राज कुमार डोगरा, कुलदीप कुमार और भूपिंदर सिंह ने किए। इस अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों में जेडईपीओ पूनम शर्मा, अजीत सिंह, जसविंदर सिंह, सोम देव खजूरिया, अनुपमा शर्मा, रोमेश चंदर, आशा मीनाक्षी शामिल थे।