फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम देविका ने देविका नदी में छेड़ा सफाई अभियान

विज्ञापन
देविका नदी की सफाई में जुटे टीम देविका के सदस्य - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। टीम देविका ने रविवार को देविका नदी और तटों की सफाई की। सुबह से दोपहर तक टीम सफाई में जुटी रही। कर्मचारियों ने कहा कि यूईईडी की तरफ से किए जा रहे काम में कई त्रुटियां हैं। इनको जल्द दूर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे टीम ने सफाई अभियान की शुरूआत की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने देविका नदी के अंदर डाले गए कचरे को बाहर निकाला। नदी की सफाई के बाद सभी ने दोनों तटों की भी सफाई की। टीम के सदस्य महेश बनाथिया और सोमराज अत्री ने कहा कि देविका को प्रदूषण मुक्त करने को लेकर चलाए जा रहे अभियान में लगातार लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इस अभियान की शुरूआत उपायुक्त इंदु कंवल चिब के साथ मिलकर की गई थी।
उन्होंने बताया कि उपायुक्त ने करीब एक महीने तक हर रविवार को टीम देविका के साथ मिलकर नदी की सफाई की थी। अब युवा इसको आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नदी के तट पर किए जा रहे कार्य में कई त्रुटियां हैं। इस कारण तेज बारिश होने पर पानी कचरे के साथ बावलियों में पहुंच रहा है। इससे शहरवासियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उनकी मांग है कि यूईईडी इन त्रुटियों को दूर करे। इसके साथ नदी के तटों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने को लेकर कुछ नहीं किया जा रहा है। अतिक्रमण को हटाने के बाद ही नदी प्रदूषण मुक्त हो सकती है। पिछले रविवार को शहीद भगत सिंह पार्क को साफ किया था, और मांग की थी पार्क को खुला रखने के समय में बढ़ोतरी की जाए। मांग को पूरा करते हुए उपायुक्त ने पार्क को खुला रखने का समय सुबह छह से शाम सात बजे निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें