पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते डोगरा फ्रंट शिवसेना :- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। डोगरा फ्रंट शिवसेना की और से पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ताकि आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लग सके।
डोगरा फ्रंट शिवसेना के प्रधान श्याम लाल के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि बढ़ रही आतंकी वारदातों और इसमें कई बेगुनाह लोगों की जान जा रही है, जिसको लेकर सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। पाकिस्तान के इशारे पर आतंकी कभी घात लगाकर सुरक्षा बलों पर हमला कर रहे हैं तो कभी आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मांग उठाई गई कि पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की जाए और दहशतगर्दों का अंत किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह पहले सर्जिकल स्ट्राइक किया गया, उसी तरह एक और सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है। ताकि आतंकी ठिकाने नष्ट हो सकें और आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लग सके।
उन्होंने सरकार से आतंकवाद के खात्मे के लिए उचित कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में पवन कुमार, धर्म चंद, तिलक राज, शयंभू, राज कुमार व अन्य शामिल रहे।