उधमपुर। आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में जिला खेल विभाग की ओर से सोमवार को मिनी स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में जिला स्तरीय इंटर जोनल योग प्रतियोगिता हुई। इसमें 11 खेल विभाग जोन के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिला खेल अधिकारी स्वर्ण सिंह के दिशानिर्देश पर सोमवार सुबह हुई प्रतियोगिता 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें उधमपुर जोन के सुनील सिंह ने पहला, डुडू जोन के राज कुमार व जिब जोन के विक्रम अंथाल ने दूसरा स्थान, जिब जोन के भूपेंद्र सिंह और मजालता के सुशील शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य मेहमान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। योग विशेषज्ञ सोमदेव खजूरिया और सुरेंद्र कुमार ने जज की भूमिका निभाई। जेईपीओ संतोष कुमार ने समापन समारोह पर कहा कि पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर जेडईपीओ जिब पूनम शर्मा, लेक्चरर साहिरा बानो, रोमेश शर्मा, संजीव कुमार, करुण मगोत्रा आदि मौजूद थे।