उधमपुर के पंचैरी ब्लॉक में छत से बर्फ हटाता किशोर। - संवाद
उधमपुर। दो दिन राहत के बाद जिले के पर्वतीय इलाकों में बुधवार रात फिर तेज बर्फबारी शुरू हो गई। निचले इलाकों में बारिश से सर्दी बढ़ गई। बर्फबारी और बारिश से कई संपर्क मार्ग बंद हो गए थे, जिन्हें खोलने में विभागीय टीमें जुटी हुई हैं। इसी बीच मौसम फिर खराब होने से पर्वतीय क्षेत्रों में परेशानियां बढ़ गई हैं। बुधवार रात को नत्थाटॉप, पटनीटॉप, पंचैरी व अन्य उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई।
इससे पूर्व भी जिले में दो बार भारी बर्फबारी हो चुकी है। बर्फबारी प्रभावित इलाकों में ग्रामीण अपनी छतों से बर्फ हटा चुके हैं, लेकिन मुख्य रास्ते अभी भी बंद पड़े हैं। ऐसे में और बर्फबारी से ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ गई हैं।