जिला डोडा में सरकारी स्कूलों की खस्ताहाल को देखते हुए अध्यापकों पर लगाम कसने का बीड़ा अब खुद स्थानीय निवासियों ने ही उठा लिया है। हाल ही में बंगला भर डोडा में शिक्षा मंत्री नईम अख्तर को शिकायत के बाद स्कूल का पूरा स्टाफ सस्पेंड कर दिया गया था, जहां मुख्य अध्यापिका के भाई की शादी के कारण स्कूल में छुट्टी रखी गई थी।
शनिवार को जिला आयुक्त डोडा भूपिंद्र कुमार व मुख्य शिक्षा अधिकारी मोहम्मद अशरफ राथर के नेतृत्व में शिक्षकों की मौजूदगी की जांच करने के लिए मुख्यालय व पास के क्षेत्र घट्ट और मिडिल स्कूल नगरी में औचक दौरा किया गया। मिडिल सकूल नगरी में दौरे के दौरान छह अध्यापिका ड्यूटी से नदारद बिना किसी कारण और प्रार्थना पत्र के मिली।
इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिला आयुक्त ने छह अध्यापिकों जुजहत रिशु, दर्शना देवी, साहिस्ता तबस्सुम, तबस्सुम रुखसाना, गीता मन्हास और मोहम्मद इकबाल को सस्पेंड कर जांच के आदेश दे दिए गए। मुख्य शिक्षा अधिकारी मोहम्मद अशरफ राथर ने बताया कि इन सभी पांच अध्यापिकाओं और एक अध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है, साथ ही अलग-अलग स्कूलों में अटैच कर दिया गया है।