फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलोमीटर की शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में नवरात्र महोत्सव के आखिरी दिन रात को सनातन धर्म सभा ने विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया। इसे देखने मार्ग के किनारे करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में हजारों श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय निवासी खड़े रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की करीब 15 झांकियां निकाली गईं। जिनमें मां वैष्णो देवी की कन्या रूपी पालकी की झांकी, मां वैष्णो देवी की पवित्र पिंडी स्वरूप झांकी, राधा-कृष्ण, मां वैष्णो देवी के विभिन्न रूपों की झांकी, राम दरबार, राम सीता, राधा कृष्ण, शिव की झांकी, मां वैष्णो देवी के नौ रूपों की झांकी, आदि प्रमुख थीं।
शोभा यात्रा का शुभारंभ कटड़ा-जम्मू मार्ग पर एशिया चौक से किया गया। शोभायात्रा में शामिल कन्याओं का पंडितों ने विधिवत पूजन किया। शोभा यात्रा जम्मू मार्ग से होकर मुख्य बस अड्डा, मुख्य बाजार, अपर बाजार, चिंतामणि बाजार, शालीमार पार्क मार्ग, बाणगंगा मार्ग, आदि से होते हुए मुख्य बस अड्डे पर संपन्न हुई। इस दौरान गूंज रहे भजनों और भेंटों पर स्थानीय निवासियों के साथ दर्शक भी झूमते नजर आए।
विज्ञापन

इस मौके पर सभा के प्रधान रतन सिंह मन्हास, अजय शर्मा, रजनीश पुरोहित, रतन शर्मा, प्रवीण सिंह, डॉ. करण सिंह, राकेश शर्मा, संजय पादा, राकेश दुबे, शिवकुमार शर्मा, राजेंद्र मेंगी, रेनू अरोड़ा, कविता शर्मा, नीतू ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु, पार्षद रेणु बाला, रीना बडू, बिंदु शर्मा, रवि नाग, वीके रॉय और भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें