फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे-मील बनाने वाले कुक के बरामदे में चल रहा स्कूल

विज्ञापन
पंचैरी में घर के बरामदे में मिड-डे-मील खाते प्राइमरी स्कूल तुरगा के विद्यार्थी। संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। सरकारी प्राइमरी स्कूल तुरगा के विद्यार्थी कई वर्षों से अपनी इमारत को तरस रहे हैं। स्कूल को आज तक अपनी इमारत की सुविधा नहीं मिल पाई है। मिड-डे-मील बनाने वाले कुक के घर के बरामदे में स्कूल चल रहा है। इसके कारण विद्यार्थियों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि कई बार इमारत बनाने की मांग को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के सामने रख चुके हैं।
विज्ञापन

ओम प्रकाश, गणेश कुमार, प्रकाश व अन्य स्थानीय निवासियों ने बताया कि 1999 में पंचैरी तहसील के तुरगा गांव में प्राइमरी स्कूल खोला गया था। इमारत की सुविधा न होने पर इसको किसी के घर में शुरू किया गया और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इसकी इमारत का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। कुछ वर्षों के बाद इसकी इमारत का काम शुरू भी किया गया, लेकिन बीच में ठेकेदार ने अचानक काम को बंद कर दिया और आज तक यह काम बंद ही पड़ा है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों और स्टाफ को आज तक अपनी इमारत नसीब नहीं हुई है। 23 वर्ष से मिड-डे-मील बनाने वाले कुक हंस राज के घर के बरामदे में स्कूल चल रहा है। मौजूदा समय में स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 30 है। कुक अपने घर में मिड-डे-मील तैयार कर बच्चों को खिलाता है। जब बारिश या फिर तेज धूप होती है तो बच्चे इसी बरामदे में बैठ कर शिक्षा हासिल करते हैं। इमारत के साथ शौचालय व पीने के पानी की सुविधा न होने के कारण भी विद्यार्थी हर रोज परेशान होते हैं। उन्होंने कई बार ज्ञापन सौंप कर अपनी परेशानी को शिक्षा विभाग और प्रशासन के अधिकारियों के सामने रखा है, लेकिन उनको सिवाय आश्वासनों के कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। इमारत व अन्य सुविधाएं न मिलने के कारण बच्चों की परेशानी बढ़ती जा रही है। स्टाफ को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करते हुए बच्चों को पढ़ाना पढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें