फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री को 77वीं जयंती पर किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेता सुमित मगोत्रा अध्यक्षता में एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर याद किया गया। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इसके बाद सभी कार्यकर्ता उधमपुर के वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां बुजुर्गों व बच्चों को फल और मिठाइयां वितरित कीं। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजमोहन शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी देश के युवा प्रधानमंत्री थे, उन्होंने युवाओं को वोट डालने का अधिकार 18 वर्ष में दिया था। देश में कंप्यूटर क्रांति लाने में उनकी अहम भूमिका रही है। सुमित मगोत्रा ने कहा कि देश में पूर्व प्रधानमंत्री ने पंचायती राज लागू करवाया गया। युवा और सशक्त भारत का सपना एवं संकल्प लेकर राजीव गांधी ने जिस प्रकार राष्ट्र निर्माण को एक नई दिशा व गति दी, वह देश के लिए एक मिसाल है। इसलिए हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें