कुद में नामांकन रैली के दौरान अधिकारी:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। गर्ल्स मिडिल स्कूल कुद ने वीरवार को सरकारी स्कूलों में बच्चों को दाखिले के लिए एक नामांकन रैली निकाली। इसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना था कि सरकारी स्कूलों में आज भी पढ़ाई निजी स्कूलों से बेहतर है। इसलिए, ज्यादा से ज्यादा लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाएं। इस मौके पर रैली में बच्चों ने बैनर से संदेश दिया कि आओ स्कूल चलें, सरकारी स्कूल सबसे अच्छे स्कूल हैं।
इस मौके पर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य अजीत शर्मा, जेडईओ सुषमा गुप्ता और मुख्याध्यापकों ने कहा कि सरकारी स्कूलों में आज भी निशुल्क किताबें, वर्दी और दोपहर का भोजन दिया जाता है। निशुल्क पढ़ाई, छात्रवृत्ति का लाभ, कंप्यूटर कक्षाएं और प्रोजेक्टर पर ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था भी है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा बच्चे सरकारी स्कूलों में दाखिला लें।