उधमपुर। कश्मीर में पुलिस जवान पर किए गए आतंकी हमले के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहर के वीनस चौक इलाके में पाकिस्तान का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।
मोर्चा के अध्यक्ष सुशांत गुप्ता ने कहा कि रविवार को कश्मीर में आतंकी हमले में पुलिस जवान शहीद हो गया। सोची समझी साजिश के तहत आतंकियों ने पुलिस जवान को निशाना बनाया गया है। इससे पहले मासूम नागरिकों और श्रमिकों को निशाना बनाया गया। आतंकी सारे हमले पाकिस्तान के इशारे पर कर रहे हैं। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान एक तरफ से शांति की बात करते हैं, और दूसरी तरफ लगातार कश्मीर में आतंकी हमले करा रहे हैं।
पिछले कुछ समय से कश्मीर में जैसे हालात सामान्य होने लगे हैं, उससे आतंकी बौखला गए हैं, और अब जवानों के साथ साथ आम नागरिकों पर भी हमले करने लगे हैं। जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। आतंकी हमले मानवता के खिलाफ हैं। आतंक की इस विचारधारा का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। देश ऐसे हमलों से न झुकेगा, न कमजोर होगा।
गगन शर्मा ने भी पाकिस्तान और आतंक के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कायर पाकिस्तान और उसकी तरफ से भेजे जा रहे आतंकी कश्मीर में लोगों को डराना चाहते हैं। लेकिन, वह समय अब दूर नहीं जब कश्मीर भी आतंकवाद मुक्त होगा। जिसके लिए सेना ऑल आउट ऑपरेशन के तहत आतंकवादियों को चुन चुन कर मौत के घाट उतार रही है। इस मौके पर विवेक गुप्ता, आशीष पादा, केवल बडियाल, रोहित खजूरिया, गगन शर्मा, सनी कलसोत्रा, रोहित कुमार, जोगिंदर सिंह, शुभम शर्मा, कशिश डोगरा, आकाश शर्मा, मनिक महाजन व अन्य मौजूद थे।