फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे बंद कर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। शनिवार देर शाम को समरोली के निकट आरसियां के ग्रामीणों ने हाईवे को बंद कर निर्माण एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे राजेंद्र सिंह, बलवीर, जगदेव, कमला तथा अन्य ने बताया कि हाईवे निर्माण एजेंसी के कारण उनका एक मकान पूरी तरह गिर गया है और दूसरा भी भूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिस कारण उन्हें बाहर टेंट लगाकर रहना पड़ रहा है। परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

मकान क्षतिग्रस्त होने से बिजली की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। छोटे बच्चों को भी रात गुजारने में भारी परेशानी आ रही है। हाईवे निर्माण के कारण 7 परिवारों को भारी दिक्कतें आ रही हैं। कई बार समस्याओं को हल करने की मांग उठाई गई, मगर समस्या जस की तस है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी समस्याएं दूर नहीं हुई तो वह इससे भी बड़ा कदम उठाएंगे।
मौके पर पहुंची चिनैनी पुलिस के एसडीपीओ अहमद शाफी व उनकी टीम तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने मार्ग खुलवाया और रविवार को बैठक कर उनकी समस्याएं दूर करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें