उधमपुर: महिला कॉलेज में ओरल हेल्थ के बारे में जानकारी देते दंत विशेज्ञय
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सरकारी महिला कॉलेज के रेड रिबन क्लब ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर एड्स कंट्रोल सोसाइटी और जिला अस्पताल के दंत चिकित्सा अनुभाग के सहयोग से ‘मौखिक स्वास्थ्य और स्वच्छता’ विषय पर एक व्याख्यान सह प्रदर्शन सत्र का आयोजन किया।
डॉ. केवल कुमार के संयोजन और दंत सलाहकार डॉ. नितिन कुडियार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला अस्पताल के दंत सर्जन डॉ. डिंपी रैना और डॉ. पूजा अरोड़ा संसाधन व्यक्ति थे। उन्होंने मौखिक स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं, विशेष रूप से महिलाओं से संबंधित मौखिक स्वास्थ्य पर हार्मोनल प्रभाव, दंत क्षय के कारणों और समग्र दंत स्वास्थ्य को बनाए रखने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। जबकि दूसरे सत्र में, उन्होंने ब्रश करने की सही तकनीक और अपने दांतों को स्वस्थ रखने के लिए उचित आहार संबंधी आदतों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंतिम भाग में संसाधन व्यक्तियों ने इसे एक संवादात्मक सत्र बनाते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे। मौके पर कॉलेज प्राचार्या प्रो. मीनू महाजन मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने छात्रों को दंत चिकित्सा की आदतों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की कार्यवाही का संचालन प्रो. सुमिता राव ने किया, जबकि प्रो. संजीव उपाध्याय ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर प्रो. एके रैना, प्रो. सीमा शर्मा, प्रो. अश्नी देवी, प्रो. मुश्ताक, डॉ. दिनेश कुमार, प्रो. तानिया महाजन, आदि उपस्थित रहे।