फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय विद्या मंदिर स्कूल नैनसू में हुआ डोगरी नाटक बाबा माई मल्ल का हुआ शानदार मंचन

विज्ञापन
उधमपुर के भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में नाटक का मंचन करते कलाकार - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते नैनसू क्षेत्र के भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में सोमवार को प्रोग्रेसिव यूथ क्लब व मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर ने डोगरी नाटक बाबा माई मल्ल का आयोजन किया। इसमें पल्तयाड़ नेहरू यूथ क्लब गढ़ी के कलाकारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर पद्मश्री प्रो. शिव निर्मोही मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने शानदार अदाकारी का प्रदर्शन करते हुए बाबा माई मल्ल के जीवन से जुड़ी कथा को नाटक के रूप में प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में कलाकार अरुण शर्मा, विजय वीरू, मनोहर, राहुल, शीतू, सर्वघ्या, विनय, साहिल, संदीप, आदि ने शानदार अभिनय किया।
इस नाटक का निर्देशन सुदेश सुल्तानपुरी ने किया। जबकि, संगीत रवि शर्मा का था। कलाकार अरूण शर्मा ने बताया कि मंचित किया गया नाटक सच्ची घटना पर आधारित था। इस नाटक को मंचित करने का मुख्य उद्देश्य डोगरी भाषा व संस्कृति को बढ़ावा देना था। इस मौके पर भारतीय विद्या मंदिर स्कूल की प्रिंसिपल रेनू शर्मा, मनोज शर्मा, नेक राम, राकेश कुमार सरपंच व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें