फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मर्षि बावरा शांति विद्या पीठ में कला एकिकृत गतिविधि के तहत कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
उधमपुर के ब्रह्मऋषि बावरा स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। दीपावली के उपलक्ष्य में ब्रह्मर्षि बावरा शांति विद्यापीठ विद्यालय में कला एकीकृत गतिविधि के तहत तमिलनाडु और जम्मू कश्मीर की लोक संस्कृति पर आधारित एक कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने दोनों राज्यों की वेशभूषा और व्यंजनों के अतिरिक्त डोगरी, कश्मीरी और तमिल भाषा में गीत व वाक्य प्रस्तुत किए। स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने कहा कि सीबीएसई ने हर राज्य को दूसरे राज्यों से जोड़ा है। ताकि, विद्यार्थी इन गतिविधियों से अपने राज्य के अलावा दूसरों की कला व संस्कृति से अवगत हो सकें। इससे विद्यार्थियों में विविधता में एकता प्रणाली का विकास होगा। इस कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यक्षा स्वामी चिन्मया ज्योति, प्राचार्य ऊषा गुप्ता, उपप्राचार्य देव राज गुप्ता, आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें