फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनपीएस शिक्षकों को जल्द मिलेगा बकाया वेतन--भुपिंद्र सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, जेके शिक्षक संघ)

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नई पेंशन स्कीम के तहत नियुक्त शिक्षकों का बकाया वेतन जल्द जारी किया जाएगा। इसकी जानकारी मंगलवार को जम्मू कश्मीर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपिंद्र सिंह ने उधमपुर में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनपीएस शिक्षकों के बकाया वेतन के मामले को लेकर सोमवार को उन्होंने शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव बीके सिंह से जम्मू में बैठक की गई थी। जिसमें शिक्षा निदेशक डॉ. रवि शंकर शर्मा और समग्रा निदेशक डॉ दीपराज कनाथिया भी मौजूद थे। बैठक में एनपीएस शिक्षकों के बकाया वेतन के मामले को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान प्रशासनिक सचिव ने कहा कि वित्त विभाग के साथ एनपीएस शिक्षकों का बकाया वेतन जारी करने की बात हो चुकी है। एक सप्ताह के अंदर उनका बकाया वेतन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें