उधमपुर में नीट की परीक्षा को पास करने वाले कंपीटेटिव क्रेकर्स के विद्यार्थी
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। कंपीटेटिव क्रेकर्स के 12 विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यार्थियों को जब परीक्षा में पास होने की जानकारी मिली तो सभी कोचिंग सेंटर पहुंचे और शिक्षकों के साथ जश्न मनाया। इनमें आठ विद्यार्थियों ने 543 से अधिक अंक हासिल किए हैं। जिले की टॉपर तानिया गुप्ता भी इन्हीं में से एक है। कोचिंग सेंटर के पदाधिकारियों ने बताया कि आयुषी, अनन्या, शुभीम, रवि, दानिश, वरुण, साहिल, मुस्कान, सुनेहा और नेहा ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। संवाद