किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में शनिवार दोपहर के साढ़े तीन बजे बिजली बहाल हुई। बिजली शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे बंद हुई थी। 29 घंटे के बाद बिजली बहाल होने पर लोगों को राहत मिली।
बताया जाता है कि 132 केवी लाईन पर फाल्ट आने से बिजली बंद हो गई थी। इस दौरान आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। कारोबार ठप हो गया था। स्थानीय निवासी राजेश शर्मा, नवीन कुमार, संदीप गुप्ता आदि का कहना है कि बिना बिजली के कारोबार ठप हो गया है। बिजली होती है तो ही हमारा काम निकलता है। संवाद