फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचियाला चौक पर गड्ढों से लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के पचियाला चौक इलाके में सीवरेज विभाग की तरफ से खोदे गए गड्ढे के कारण शहरवासी हादसों का शिकार हो रहे हैं। सीवरेज विभाग की तरफ से पचियाला चौक पर गड्ढा खोदने के बाद काम को बंद कर दिया गया है। इससे सुबह से शाम तक इस मार्ग पर लोगों के वाहन फंस जा रहे हैं और वे परेशान हो रहे हैं। सोमवार की सुबह इस मार्ग पर एक वाहन फंस गया। इसके बाद वाहन को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। शहरवासियों ने सीवरेज विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि रविवार देर रात को एक जेसीबी पचियाला चौक पर पहुंची और सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोदने का काम शुरू किया। अभी कुछ मीटर गड्ढा ही खोदा गया था कि अचानक काम बंद कर जेसीबी वापस लौट गई। मौके पर गड्ढे के पास कोई भी रूट डायवर्जन नहीं किया गया। न ही गड्ढे को बैरिकेड किया गया। लोगों को चेतावनी देने के लिए कोई बोर्ड नहीं लगाया गया। सोमवार की सुबह एक वाहन मौके पर पहुंचा और जानकारी के अभाव में सीधा गड्ढे में जाकर गिरा। इसके बाद चालक परेशान हो गया और उसने क्रेन की व्यवस्था कर वाहन को बाहर निकाला। वहीं शहरवासियों का कहना था कि सीवरेज विभाग की कार्यप्रणाली समझ में नहीं आ रही है। अगर रात को इन्होंने पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई करना शुरू की थी तो रात को ही इस कार्य को पूरा कर लेना चाहिए। कई स्थानों पर यह लोग काम अधूरा छोड़ रहे हैं और फिर इसके कारण शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें