फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर को पालीथिन मुक्त करने को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुरू की कार्रवाई

विज्ञापन
उधमपुर के चोपड़ा शाप इलाके में पालीथिन को लेकर कार्रवाई करते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर को पॉलिथीन मुक्त बनाने को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को बोर्ड की ओर से की गई कार्रवाई में टीम ने 40 किलो पॉलिथीन जब्त कर हजारों रुपये जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन

प्रदेश में पॉलिथीन पर करीब 11 वर्ष से प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन इस पर आज तक पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लग सका। बाजार की ज्यादातर दुकानों और रेहड़ियों में धड़ल्ले से पॉलिथीन में सामान बिकता हुआ देखा जा सकता है। इस पर कभी कभार नगर परिषद और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्रवाई करता है। पिछले दिनों प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोगों को जागरूक कर बताया था कि 30 सितंबर से सरकार ने 75 से कम माइक्रोन के पॉलिथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। सितंबर के बाद कोई भी पॉलिथीन में सामान बेचेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
तब एक महीने तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन, अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसको लेकर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। शनिवार को डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर प्रदूषण नियंत्रण कमेटी बदर हुसैन के निर्देश में एक टीम ने चोपड़ा शॉप इलाके में कार्रवाई की। दुकानों और रेहड़ियों पर छापा मारा और पॉलिथीन जब्त की। घंटों तक चली कार्रवाई में टीम ने दुकानों और रेहड़ियों से करीब 40 किलो पॉलिथीन जब्त की।
विज्ञापन

साथ ही करीब पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया। इसके साथ दुकानदारों और रेहड़ी वालों को चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा पॉलिथीन पाई गई तो इससे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम का कहना है कि इस कार्रवाई को अब लगातार जारी रखा जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने उधमपुर को पॉलिथीन फ्री करने के लिए अभियान शुरू किया है।

उधमपुर के चोपड़ा शाप इलाके में पालीथिन को लेकर कार्रवाई करते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें