फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर फ्लो मेन होल बने परेशानी का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नगर में सीवरेज का काम पूरा होने से पहले ही गलियों में बनाए गए मेन होल आवेर फ्लो होकर लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगे हैं। संबंधित विभाग इसपर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। वार्ड पांच स्थित काली माता मंदिर के साथ लगती गली में दो माह से सीवरेज का गंदा पानी मेनहोल के रास्ते ओवरफ्लो रहा है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर में ढाई साल पहले देविका परियोजना के तहत सीवरेज लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया था। शहरवासियों को उम्मीद थी कि इससे विकास होगा। लेकिन आज भी कार्य पूरा नहीं हो पाया है। अब यह लोगों के लिए समस्या का सबब बनने लगा है। मेन होल ओवरफ्लो होने से गंदा पानी गलियों में बह रहा है।
सीवरेज लीकेज की शिकायतें मिलने के बाद संबंधित विभाग अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। उनका कहना है कि बरसात थमने के बाद समस्या को दुरुस्त किया जाएगा। जल्द ही समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुलक्षणा मगोत्रा, पाषर्द, वार्ड पांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें