फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात लेकर लौट रही मेटाडोर के सड़क पर पलटने से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी-सुद्धमहादेव मार्ग पर बेस्टी में रात को बरात लेकर लौट रही मेटाडोर के सड़क पर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें से ज्यादातर महिलाएं हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों सहित पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। वहीं, सीएचसी की टीम ने भी पहुंच कर घायलों को तीन एंबुलेंस के जरिये स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब नौ बजे चिनैनी-सुद्धमहादेव मार्ग पर गौरीकुंड के गली क्षेत्र से लौट रही बरात की मेटोडोर बेस्टी के पास अनियंत्रित होकर सड़क पलट गई। मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। यह सभी चिनैनी 20 किलोमीटर दूर मोड़ क्षेत्र में लौट रहे थे। हादसे के बाद चीखोपुकार मच गई। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बचाव अभियान शुरू कर पुलिस एवं सीएचसी प्रबंधन को सूचित किया। मौके पर पहुंच कर जहां घायलों को बाहर निकाला गया वहीं, उन्हें तीन एंबुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतक की पहचान शंकर सिंह निवासी लद्दा के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में रानी देवी निवासी चितारा, बबली देवी निवासी करलाह, लक्ष्मी देवी निवासी पत्नीटॉप, रेवा देवी निवासी बली नाला, कांता देवी निवासी चुंटी, लक्ष्मी निवासी गौरी कुंड, बिमला देवी निवासी बच्छल, राधिका निवासी सितारा, सुनीता देवी निवासी हीरानगर (कठुआ), सुषमा देवी निवासी सितारा और रचना देवी निवासी सितारा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें