फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जब्त पशु नहीं छोड़े जाएंगे

Sat, 02 Apr 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
घायल गाय मोहिनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यदि आप अपने दुधारू पशुओं को सड़क पर छोड़ देने की आदत से लाचार हैं तो सावधान हो जाएं। नगर परिषद ने यदि अब आपके पशुओं को जब्त कर लिया तो उसे किसी भी हालत में लौटाया नहीं जाएगा। इसके लिए बाकायदा नगर परिषद प्रशासन ने गौशाला प्रबंधन से बात कर ली है। गौशाला को पहले ही चारा भी खरीद कर दे दिया गया है।
विज्ञापन


आए दिन लावारिस पशुओं के कारण बनने वाली मुसीबत से तंग नगर परिषद ने अब सख्ती करने का मूड बना लिया है। शहर के बाजारों में घूमते आवारा पशुओं पर अब नगर परिषद विभाग द्वारा लगाम लगाने की योजना बनाई गई है। नगर परिषद विभाग अब शहर के बाजारों में टहलते लावारिस पशुओं को गौशाला को सौंपेगा।

दरअसल, प्राय: लोग अपने घरों में पल रहे दुधारू पशुओं को सुबह होते ही दूध लेने के बाद बाजारों में निकाल लेते हैं। पूरा दिन शहर के बाजारों में जहां-तहां घूमने के बाद पशुओं को शाम होते ही फिर से घरों में बांध दिया जाता है। हर रोज इसी सिलसिले को दोहराया जाता है।
विज्ञापन


इसके कारण शहर के बाजारों में आए दिन लावारिस घूमते पशुओं के कारण जाम की परिस्थितियों से दो-चार होना पड़ता है। इतना ही नहीं हिंदू धर्म में पवित्र माने-जाने वाली गाय को अक्सर गंदगी खाते भी देखा जा सकता है। इसके चलते नगर परिषद ने 65 हजार रुपये का चारा खरीदकर गौशाला को दे दिया गया है। जल्द ही नगर परिषद इस अभियान पर अमल करेगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें