उधमपुर। जिले में वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी कोरोना संक्रमण का कोई नहीं मामला नहीं मिला है। इसके साथ ही किसी संक्रमित ने भी कोरोना को मात नहीं दी है। जिले में अब भी पांच सक्रिय मामले बचे हैं।
गौरतलब है कि कई दिनों के बाद मंगलवार को अचानक कोरोना के मामले में बढ़ोतरी हुई थी और शाम तक कुल दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। लेकिन बुधवार को जिले में कोई संक्रमित नहीं पाया गया और इसके साथ किसी ने कोरोना को मात भी नहीं दी थी। वहीं, अब इसके दूसरे दिन वीरवार को भी जिला में कोई भी नया मामला नहीं पाया गया है और न ही कोई कोरोना संक्रमण को मात देने में कामयाब हुआ है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11385 हो गए हैं। 11243 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब पांच सक्रिय मामले बचे हैं।