फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में उतरे श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। महंगाई में बढ़ोतरी के बीच श्रमिकों ने भी हुंकार भर दी है। वीरवार को भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में श्रमिकों ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रोष जताया है। वहीं, महंगाई पर चिंता जताते हुए सरकारी विभागों के अस्थायी श्रमिकों की मानदेय बढ़ाने की मांग की। वहीं, जल्द कदम नहीं उठाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे संघ के जिला संयोजक ने कहा कि देश सहित प्रदेश में महंगाई चरम पर है, लेकिन केंद्र सरकार महंगाई पर काबू पाने में नाकाम हो चुकी है। इससे आम आदमी परेशान है। पेट्रोल, डीजल से लेकर रसोई गैस व घरेलू इस्तेमाल की चीजों के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में समाज का हर वर्ग का आदमी परेशान है।
गरीब मजदूर वर्ग के लिए घर का खर्च चलाना तक मुश्किल हो गया है। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न सरकारी विभागों के श्रमिक भी महंगाई की मार से परेशान हैं। उन्हें 225 रुपये दिहाड़ी दी जा रही है, जिससे घर चलाना मुश्किल हो गया है। न तो उन्हें स्थायी बनाने के लिए कोई योजना बनाई जा रही है और न ही सरकार उनका मानदेय बढ़ा रही है। सरकार केवल सरकारी विभागों का निजीकरण करने में व्यस्त है। इससे आने वाले दिनों में श्रमिक वर्ग के मुश्किलें और भी अधिक बढ़ जाएंगी। इसलिए उपराज्यपाल से उनकी मांग है कि विभिन्न सरकारी विभागो में कार्यरत श्रमिकों का मानदेय बढ़ाया जाए अन्यथा भारतीय मजदूर संघ उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें