फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीका सिंह की भेंटों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। आखिरी नवरात्र पर धर्मनगरी से भवन तक मां वैष्णो देवी के जयकारे दिन भर गूंजते रहे। सुबह की अटका आरती में प्रसिद्घ गायक मीका सिंह की भेंटों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
विज्ञापन

मीका ने सरस्वती बंधना से भेंटों का शुभारंभ किया। उन्होंने जय मां, अंबे मां, हर थां गुंजे तेरे नां..., पग-पग ठोकर खाऊं, चल ना पाऊं, कैसे आऊं मां दर तेरे..., चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है..., ऐ मां मुझको ऐसा वर दे, जिसमें तुम्हारा मंदिर हो..., आदि भेंटों की प्रस्तुति दी। इन भेंटों का भवन मार्ग पर मौजूद विडियो वॉल पर भक्तों ने भरपूर आनंद उठाया।
उधर, आखिरी दिन धर्मनगरी के प्रमुख स्थलों से भव्य प्रभात फेरी भी निकाली गई। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष विमल इंदु ने प्रभात फेरी को हरी झंडी देकर रवाना किया। यह फेरी बाण गंगा मार्ग, चिंतामणि से होते हुए मुख्य बस स्टेंड पर समाप्त हुई। इस दौरान भजन कीर्तन वाली कई मंडलियों ने हिस्सा लेते हुए माहौल को भक्तिमय बनाया। विभिन्न मंडलियों के बीच नृत्यों की टोलियां भी शामिल रहीं। फेरी के समापन पर भक्तों को प्रसाद बांटा गया। प्रभात फेरी ऐसोसिएशन के प्रधान राजकुमार पाधा ने बताया कि जिस प्रकार से भक्तों ने रुचि दिखाई है, आने वाले नवरात्र में इसे और भव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें