किश्तवाड़। 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह का आयोजन नए डीसी कार्यालय परिसर में हुआ, जिसमें कोविड एसओपी का सख्ती से पालन किया गया।
डीडीसी अध्यक्ष पूजा ठाकुर ने तिरंगा फहरा कर मार्चपास्ट की सलामी ली। इसमें पुलिस, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईआरपीएफ, वन सुरक्षा बल, एनसीसी विंग की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान डीडीसी उपाध्यक्ष साइमा परवीन लोन, डीसी अशोक कुमार शर्मा, एसएसपी शफकत हुसैन भट, ब्रिगेडियर 9 सेक्टर आरआर प्रणव मिश्रा, एडीसी शाम लाल आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर समर्पित अधिकारियों, मेधावी और अनुकरणीय कार्य करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए। पाडर में एसडीएम वरुण चाढ़क, छात्रू में एसडीएम इंद्रजीत सिंह परिहार और मढ़वा एसडीएम मोहसिन रजा ने तिरंगा फहराया।