फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर रेलवे स्टेशन पर कश्मीर से लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों की बढ़ने लगी संख्या

विज्ञापन
कश्मीर में आतंकी हमलों के बाद उधमपुर रेलवे स्टेशन पर परिवार के साथ पहुंचे प्रवासी श्रमिक - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। आतंकी हमलों की दहशत से घरों को लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों की उधमपुर रेलवे स्टेशन पर संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार को भी कई श्रमिक परिवार स्टेशन पहुंचे और शाम की ट्रेन पकड़कर अपने राज्यों को रवाना हो गए।
विज्ञापन

कश्मीर में कुछ दिनों से आतंकी लोगों को चुन चुन कर निशाना बना रहे हैं। इस डर से बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों ने वापस लौटना शुरू कर दिया है। ज्यादातर श्रमिक कटड़ा और जम्मू से ट्रेन पकड़कर घरों को लौट रहे हैं। लेकिन, कुछ श्रमिक उधमपुर से भी ट्रेन पकड़ रहे हैं। सोमवार को दो परिवार उधमपुर रेलवे स्टेशन से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए थे। इसी तरह मंगलवार को 10 से अधिक परिवार स्टेशन पहुंचे।
ये श्रमिक बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के रहने वाले थे। मेंहदी लगाने वाले देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह मेंहदी लगाने का काम करते हैं, और परिवार के साथ महीनों से कश्मीर में रह रहे थे। लेकिन, फिर अचानक कुछ प्रवासी मजदूरों को मारा गया तो ज्यादातर श्रमिकों ने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वापस लौटने का निर्णय किया। वह रात को श्रीनगर से निकले और सुबह उधमपुर पहुंचे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पंकज कुमार ने बताया कि वह पेशे से एक बढ़ई हैं। वह महीनों से कश्मीर में काम कर रहे थे, लेकिन अब आतंक के साए में काम करना बहुत मुश्किल है। वह रात को 50 लोगों के साथ निकले और सुबह उधमपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कश्मीर में सब लोग खराब नहीं हैं। लेकिन, चंद लोगों से शांति देखी नहीं जा रही। वह प्रवासी मजदूरों पर हमला कर हालात खराब कर रहे हैं। पुलिस सबके लिए सुरक्षा का प्रबंध कर रही है। लेकिन, अब कश्मीर लौटना संभव नहीं।

कश्मीर में आतंकी हमलों के बाद उधमपुर रेलवे स्टेशन पर परिवार के साथ पहुंचे प्रवासी श्रमिक- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें