फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की योजनाओं को हर वर्ग तक पहुंचाएं

विज्ञापन
मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा उप प्रधान पवन खजुरिया। संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक नगर के सैलां तालाब स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। इसमें उधमपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा इस बैठक में विशेषतौर पर पिछले दिनों जखैनी इलाके में हुई रैली के दौरान पीएमओ में मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह के समक्ष पार्टी में शामिल हुए विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक व राजनीतिक जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन

बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पवन खजुरिया ने कहा कि केंद्र की योजनाओं को हमारे कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कुछ स्थानों पर इसे 100 प्रतिशत तक नहीं पहुंचाया जा सका है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश भर में बैठकों द्वारा कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल बढ़ाया जा रहा है। जब कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल होगा तो सभी कार्यकर्ता एक दूसरे के साथ अपनी-अपनी जानकारियां साझा करेंगे। इससे भाजपा के अंत्योदय के लक्ष्य और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और आसान होगा। इससे पहले भाजपा परिवार में शामिल हुए जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे और संकल्प लिया कि केंद्र की योजनाओं को जन जन पहुंचाने का कार्य करेंगे और प्रगति की राह पर चल रहे भारतवर्ष की उन्नति में अपना योगदान देंगे। वरिष्ठ नेता सोमराज, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद विकास शर्मा, जिला उपाध्यक्ष करनैल सिंह, डीडीसी मजालता एडवोकेट अमित शर्मा, बीडीसी चेयरमैन आरती शर्मा, मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता, कैप्टन गोपाल सिंह, पार्षद राकेश, बिशन दास, राजकुमार बुच्चा, पार्षद नेहा वर्मा, सरपंच मक्खन सिंह, एडवोकेट रोहित सेठी, नरेश भगत आदि वक्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आठ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। बैठक में मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा, सरपंच संसार सिंह जम्वाल, नायब सरपंच निर्मल केसर, चुनी लाल डोगरा व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें