फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाडर में निकाली गई शिव-पार्वती की झांकी

विज्ञापन
फोटो...किश्तवाड़ के उपमंडल पाडर में शिव पार्वती की शोभा यात्रा - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। महाशिवरात्रि पर जिले में आस्था का सैलाब उमड़ा। भोलेनाथ के दर्शन के लिए सुबह से मंदिरों में भीड़ लगी रही। मंदिरों को भी भव्य रूप दिया गया था।
विज्ञापन

जिले में कुछ इलाकों में शिवरात्रि उल्लास के साथ अलग ढंग से मनाया जाता है। यहां शिवरात्रि विशेष मानी जाती है। जिले में पाडर उपमंडल में एक शोभा यात्रा का भी आयोजन किया गया। शिव एवं पार्वती की झांकी निकाली गई, जिसे अठोली मुख्य शहर के इर्द गिर्द निकाल कर भजन कीर्तन किया गया। जिले में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है।
मंगलवार को सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर शिव लिंग की पूजा की, और जलाभिषेक कर परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। सुबह चार बजे से हर शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। शहर में शिव मंदिर, गौरी शंकर मंदिर सरकूट, नीलकंठ महादेव मंदिर, जिवर गांव, जेलाना गांव व अन्य कई इलाकों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइन लगी रहीं।

फोटो...किश्तवाड़ के उपमंडल पाडर में शिव पार्वती की शोभा यात्रा- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें