फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की मौत, मां घायल, बच्चे को खरोंच तक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सलाथिया चौक इलाके में ब्लास्ट में मारा गया मृतक अपने आठ माह के बच्चे को डाक्टर के पास जांच करवाने के लिए आया था। उसके साथ पत्नी व परिवार के कुछ सदस्य मौजूद थे। जब धमाका हुआ तो बच्चा भी वहीं था। लेकिन बच्चा सुरक्षित बच गया और उसको एक खरोंच तक नहीं आई। जबकि पिता की मौत हो गई और मां सहित परिवार के सभी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जब घायलों को पहुंचाया गया तो पता चला कि घायलों के साथ एक आठ महीने का बच्चा भी लाया गया है। पूछताछ करने पर पता चला कि बच्चा विस्फोट में मारे गए जुगल का बेटा है। वह अपनी पत्नी अनिता के साथ आठ महीने के बच्चे को जांच करवाने के लिए लाया था। डाक्टर के पास जांच करवाने के बाद वह घर लौट रहा था। वाहन के इंतजार के लिए वह रोटरी में बैठा और उसके साथ पत्नी व बच्चा भी मौजूद था। परिवार के कुछ और सदस्य भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि धमाका होने पर जुगल का शरीर करीब छह फीट तक हवा में उछला और वह नीचे जमीन पर गिर पड़ा। उसके शरीर में बहुत ही गंभीर चोटें लगी थी। जब उसको अस्पताल ले जाया गया तो उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पत्नी को भी चोटें लगी थी। लेकिन बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित था। उसको एक खरोंच भी नहीं आई थी। डाक्टरों को आशंका है कि धमाके की तेज आवाज से कान में कुछ परेशानी हुई है। आवाज करने पर बच्चा कुछ सुन नहीं पा रहा है। डाक्टर इसकी भी जांच कर रहे हैं। अस्पताल में मौजूद पत्नी को भी अभी तक जुगल की मौत के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। दो वर्ष पहले ही जुगल की शादी हुई थी और उसको एक बेटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें