फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसी जगह रखा विस्फोटक, जहां नहीं था कोई सीसीटीवी कैमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सलाथिया चौक पर आईईडी धमाके को रेकी करने के बाद अंजाम देने की आशंका है। जिस जगह धमाका हुआ, उस स्थान की निगरानी के लिए फिलहाल कोई सीसीटीवी नहीं लगा है। ऐसे में माना जा रहा है कि आईईडी धमाका करने वालों को इसकी जानकारी थी। इस बीच पुलिस ने क्षेत्र की दुकानों व होटल में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कितने लोग सलाथिया चौक इलाके से गुजरे थे और किसके हाथ में लिफाफा या बैग था। शहर में कई सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी न होने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन

सलाथिया चौक में धमाका होटल के साथ रोटरी में हुआ है। इस रोटरी के पास कोई सीसीटीवी नहीं लगा है। उधर, पुलिस शाम तक सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी रही कि कोई संदिग्ध व्यक्ति सलाथिया चौक के पास आया था कि नहीं। शहरवासियों ने सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी नहीं लगाने पर पुलिस व प्रशासन की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें