फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सड़कों पर वाहन खड़ा करना पड़ेगा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के अंदर सड़कों के किनारे बेतरतीब तरीके से पार्क किए वाहनों पर पुलिस आने वाले दिनों में सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस ने इसको लेकर शहरवासियों को चेतावनी देना शुरू कर दिया है। पुलिस का एक वाहन हर रोज शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है कि वह अपने वाहनों को सही तरीके से पार्क करे। जो भी वाहन बेतरतीब तरीके से पार्क करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। फिर बड़ा जुर्माना वसूल करके ही वाहन को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

शहर में यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है। धार रोड, पुराना राजमार्ग, गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, अस्पताल रोड, सैला तालाब व शहर के विभिन्न हिस्सों में जाम की समस्या आम हो चुकी है और जाम लगने का सबसे बड़ा कारण बेतरतीब तरीके से पार्क किए गए वाहन होते हैं। सड़क पर जिसका जहां मन करता है अपने वाहन को पार्क करके चला जाता है और फिर इसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इसको लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए जाते हैं। लेकिन अब पुलिस ने इसको गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है।
पुलिस के एक वाहन में जवान व अधिकारी शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर एनाउंसमेंट कर लोगों को वाहनों को सही तरह से पार्क करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। लोगों को बताया कि जा रहा है कि सड़क के दोनों किनारों पर सफेट पट्टी लगाई गई है। कोई भी अपने वाहन को उसके अंदर पार्क नहीं करेगा। अगर कोई ऐसा करता है तो वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चालक से पांच हजार रुपये तक जुर्माना वसूला जा सकता है। पुलिस का वाहन जखैनी से लेकर सैला तालाब तक लोगों को इसके लिए जागरूक करने के साथ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दे रहा है। सूत्रों के अनुसार सोमवार से पुलिस की टीम इसको लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें