फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को बताया मास्क और सामाजिक दूरी का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना संक्रमण के बीच उचित व्यवहार को लेकर जिला सूचना केंद्र उधमपुर की तरफ से शहर के अंदर विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें सूचना केंद्र की टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर शहरवासियों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने को जागरूक किया।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान की आयोजन जिला सूचना केंद्र अधिकारी अतीक्षा सेठी के नेतृत्व में हुआ। वाहन के जरिए टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर शहरवासियों को बताया कि अभी कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। अभी भी कोरोना का प्रकोप बना हुआ है। अगर जागरूक होकर काम नहीं किया गया तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहने। सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखें। लौटने पर हाथ जरूर साफ करें। शहरवासियों से कहा कि कोई भी घबराए नहीं और सभी जागरूक होकर ही काम करे। प्रशासन की तरफ से संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसमें लोगों को भी सहयोग करना होगा। सभी जागरूक होकर काम करेंगे तो कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। इससे सभी सुरक्षित भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें