फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंतगढ़, पंचैरी, रामनगर व चिनैनी में मिले आठ संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में शनिवार को कुल आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ छह लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है और इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में कमी हो रही है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सख्ती कर मामलों को कम करने का हर संभव प्रयास कर रहा है। जुलाई में मामलों में कमी आई थी, लेकिन अगस्त में मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। पहले जहां पांच से कम मामले सामने आ रहे थे तो अब हर रोज पांच से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को कुल नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
वहीं, शनिवार को कुल आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सबसे अधिक चार लोग बसंतगढ़ में संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ पंचैरी में दो, रामनगर और चिनैनी में एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्र में लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। छह लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11337 हो गए हैं। इनमें से 11153 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 136 की संक्रमण से मौत हो चुकी है और जिले में अब 48 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें