उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में एसीबी अधिकारियों के लिए आयोजित चार दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम, पांच दिवसीय साइबर फॉरेंसिक कोर्स और सप्ताहिक प्रशिक्षण ट्रेनर्स (टीओटी) कोर्स का शनिवार को समापन हो गया। इनमें प्रदेश के 69 पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। समारोह में अकादमी के उपनिदेशक (इनडोर) एसएसपी मोहन लाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार खराब प्रदर्शन का प्रमुख कारक है, यह सरकारी कर्मचारियों को प्रभावित करते हुए विश्वास की कमी पैदा करता है। इसलिए जांच अधिकारियों को पेशेवर रूप से अधिक मजबूत होना चाहिए। साइबर फॉरेंसिक के पाठ्यक्रम में प्रतिभागियों में कौशल बढ़ाने पर जोर दिया। टीओटी पाठ्यक्रम के प्रतिभागियों को प्रशिक्षकों के रूप में ज्ञान, कौशल और दृष्टिकोण प्रदर्शित करने की सलाह दी। मोहन लाल ने प्रतिभागियों के ज्ञान को समृद्ध करने के लिए एसीबी, वित्तीय साक्षरता, एफएसएल वित्त विभाग, सीबीआई, जूनियर साइबर सलाहकार और एसकेपीए के संकाय वक्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। इस मौके पर अकादमी के एडी (ट्रेनिग्स, आरएंडडी) सूरज सिंह,सहायक निदेशक (क्यू) केके शर्मा, निदेशक के निजी सचिव डीएसपी (एस) रमेश कटारिया, एडी (प्रशासन) (पाठ्यक्रम निदेशक) ताहिर हुसैन, सहायक। निदेशक (आउटडोर) सनमती गुप्ता और कनिष्ठ साइबर सलाहकार नईम अब्बास हमदानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।