चिनैनी। तवी नदी पर छह दशक पूर्व निर्मित लकड़ी के पुल की शुक्रवार को मरम्मत की जाएगी। इस कारण दोपहर से वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यह जानकारी लोक निर्माण विभाग के एईई सुरेश भारती ने दी।
उन्होंने बताया कि तवी नदी पर नए पुल का निर्माण कार्य जारी है, जिसे पूरा होने में कुछ माह का समय और लग सकता है। ऐसे में पुल से वाहनों की आवाजाही सचारु रखने के लिए शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक मरम्मत की जाएगी। इस दौरान खराब हुई लकड़ी का बदला जाएगा। गौरतलब है कि तवी पुल से रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। इस पुल से दर्जनों पंचायतों को हजारों लोगों को लाभ मिलता है।